सद्गुरूनाथ जी महाराज के दरबार में अनेक असाध्य रोग से पीड़िता, गृह-क्लेश से दुःखी, वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां, बच्चे की समस्या एवं अन्य सांसरिक दुःखों से पीड़ित लोग अपनी समस्या को लेकर आते हैं। जिसका सद्गुरूनाथ जी महाराज निवारण जरूर करते हैं यही कारण है कि पीड़ित लोगों की संख्या सद्गुरूनाथ जी महाराज के दरबार में लगातार बढ़ती ही जा रही है।
गत दिनों जयपुर में शिवमहापुराण कथा के दौरान सद्गुरूनाथ जी महाराज ने अपना कीमती समय निकालकर भक्तों के कुछ सवालों का बेहद ही संजीदगी के साथ दिया एवं लोगों को वेद, गीता, शिवमहापुराण के बारे में जानकारी भी दी और कहा कि मानव जीवन बिना भगवान शिव की शरण में जाए बिना पार नहीं लग सकती। हमें हर वक्त शिव शंकर का ध्यान करना चाहिए।
सद्गुरूनाथ जी महाराज के दरबार में अक्सर चमत्कार होते रहते हैं। कुछ ऐसी घटनाएं एवं दिव्य अनुभव लोगों को होते हैं। जिसका जिक्र वो अक्सर करते रहते है। कभी लोग शिवमहापुराण कथा के दौरान शिव की आकृति का अनुभव पंडाल में करते हैं। तो किसी के असाध्य रोग से मुक्ति मिल जाती है। सद्गुरूनाथ जी महाराज कहते हैं कि मैं तो सिर्फ माध्यम हूं सारे चमत्कार तो देवाधिदेव महादेव के द्वारा ही किये जाते हैं।

No comments:
Post a Comment