सद्गुरूनाथ जी महाराज एक आध्यात्मिक गुरु और कथावाचक हैं। उनके धर्म प्रचार, उपदेश के वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल होते रहते हैं. सद्गुरूनाथ जी महाराज पूरे भारत वर्ष में शिव महापुराण कथा का आयोजन करते रहते हैं.।
सद्गुरूनाथ जी महाराज का नाम देश के प्रसिद्ध शिव महापुराण कथवाचकों में से एक है। सद्गुरूनाथ जी महाराज की कथा का वर्णन इतना खास है कि अनायास हीं भक्त और श्रोता कथा सुनने के लिए उमड़ पड़ते हैं। कथा के दौरान वह गद्य और पद्य सुविचार, चौपाई एवं श्लोक भी सुनाते हैं। हमेशा सादा जीवन और उच्च विचार इनकी खासियत है।
सद्गुरूनाथ जी महाराज के दरबार में होते हैं चमत्कार
सद्गुरूनाथ जी महाराज के दरबार की सत्य घटना जो उत्तराखंड के एक साधक की है उन्होंने कहा कि मेरा परिवार काफी सालों से सद्गुरूनाथ जी महाराज के भक्त रहे हैं। शाम के वक्त मैं अपने बेटे के साथ शिवमहापुराण कथा में भाग लेने के लिए जा रही थी। सड़क पर काफी भीड़ थी। अचानक से मेरा छोटा बेटा सड़क पर दौड़ पड़ा। मैं जब तक समझ पाती उसे एक मोटर साईकिल कुचल चुका था। मोटर साईकिल पूरा उसके ऊपर से निकल गया था। चारों ओर कोहराम मच गया।
लेकिन सद्गुरूनाथ जी की कृपा से वो बिल्कुल ठीक था। हमें यकीन नहीं हो रहा था। ठीक मतलब उसे एक भी चोट नहीं लगी थी। सभी को लगा कि चोट अंदरूनी भी हो सकती है और यही सोचकर हम और बाकी लोग उसे फौरन डॉक्टर के पास चेकअप के लिए ले गए। मशहूर डॉक्टर ने पूरा चेकअप किया और बोले कि भगवान ने खुद आकर इस बच्चे को बचाया है। शरीर पर एक खरोंच तक नहीं है सिवाय स्कूटर के पहिए के निशान के।
इस हादसे के बाद वहां मौजूद लगभग सभी इस बात से इत्तेफाक रखने लगे कि ये कोई चमत्कार था क्योंकि एक्सीडेंट के वक्त मेरे पति सद्गुरूनाथ जी महाराज के दरबार में शिवमहापुराण का पाठ सुन रहे थे और हम भी उसी पाठ का हिस्सा बनने मंदिर जा रहे थे। तो क्या वाकई भगवना ने खुद आकर मेरे बेटे को बचाया था। सब सद्गुरूनाथ जी महाराज की कृपा है।

No comments:
Post a Comment