Monday, September 4, 2023

सनातन धर्म पर उदयनिधि के बयान पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री एवं सद्गुरूनाथ जी महाराज

 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के सनातन धर्म पर दिए बयान के बाद बवाल मच गया है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि उदयनिधि ने कहा कि सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए. बल्कि, इसे समाप्त ही कर देना चाहिए.

इस पर बागेश्वर धाम के नाम से मशहूर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री एवं मशहूर कथावाचक एवं धर्मगुरू सद्गुरूनाथ जी महाराज ने अपना आक्रोश प्रकट किया है। धीरेन्द्र शास्त्री जी ने कहा कि भारत में रहने वाला कोई ऐसा कैसे कह सकता है ये रावण के खानदान के लोग हैं. उन्होंने देश में रहने वाले सभी सनातनियों के दिल पर चोट पहुंचाई है. 

सद्गुरूनाथ जी महाराज ने कहा कि जब तक जल और सूर्य रहेगा तब तक सनातन धर्म बना रहेगा। हर आदमी को दूसरे धर्म का सम्मान करना चाहिए। उदयनिधि की बात से भारत के समस्त हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। सद्गुरूनाथ जी महाराज ने कहा कि हमारी संस्कृति, हमारे इतिहास और सनातन धर्म का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 1000 सालों से सनातन धर्म को मिटाने की कोशिश हो रही है लेकिन कोई इसे मिटा नहीं पाया। ये और भी निखर कर सामने आया है। 

हिंदु धर्म ही एकमात्र धर्म है जो संपूर्ण ब्रह्मांड में ईश्वर, आत्मा और मोक्ष का ज्ञान कराता है. मोक्ष से जीवन सफल होता है. जप, तप, ध्यान, नियम, पूजा-पाठ सनातन धर्म की पहचान है. यह अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर और मृत्यु से जीवन की ओर ले जाता है.

No comments:

Post a Comment

जबलपुर कथा का दूसरा दिन: गुरूदेव ने बताया जीवन में खुशहाली लाने के उपाय

जबलपुर: परम पूज्य सतीश सद्गुरूनाथ जी महाराज द्वारा पावन नवरात्रि पर शिवमहापुराण कथा के द्वारा भक्ति की अविरल जलधारा बहा रहे हैं। कथा के दूसर...