श्री सद्गुरूनाथ धाम परिवार तरफ से निकलने वाली पत्रिका सद्गुरूनाथ संदेश (वाणी महादेव की) में आध्यात्म की जानकारी, शिवमहापुराण के अचूक उपाय, ज्योतिष द्वारा कैसे अपनी समस्याओं से निजात मिलेगी ये सभी बातें विस्तार पूर्वक बतायी गई है।
इसके अलावा सद्गुरूनाथ जी महाराज के विभिन्न कार्यक्रमों में बताए गए जीवनपयोगी बातों की जानकारी पत्रिका के माध्यम आपको मिलेगी। दूर-दराज के रहने वाले लोग जो किसी कारणवश सद्गुरूनाथ जी महाराज के शिवमहापुराण कथा में नहीं आ पाते हैं वो पत्रिका के माध्यम से जुड़ सकते हैं उनको श्री सद्गुरूनाथ धाम परिवार की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी पत्रिका के माध्यम से दी जाएगी।
इस माह अगस्त के अंक में आपको महादेव शिव के बारे में विशेष जानकारी दी गई है। हम आशा करते हैं कि आपको सद्गुरूनाथ संदेश पत्रिका में वो सारी अद्भुत जानकारी मिलेगी। जिससे आपका जीवन सुखमय होगा। सद्गुरूनाथ जी महाराज के आगामी शिवमहापुराण कथा एवं गुरूजी के अनमोल वचन को आप पत्रिका के माध्यम से पढ़ सकेंगे।

No comments:
Post a Comment