Tuesday, August 29, 2023

श्रावणी शिवमहापुराण कथा का काफी सफल आयोजन रहा जयपुर में, अनेक शिवभक्तों ने सुनाए अपने अनुभव

जयपुर। परम शिव भक्त सद्गुरूनाथ जी महाराज द्वारा श्रावणी शिव महापुराण गाथा का अमृतवर्षा से समस्त क्षेत्र शिवमय रहा। कथा सुनने के लिए क्षेत्र के लोग ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न प्रांतों से काफी संख्या में लोग कथा श्रवण के लिए पहुंचे थे। रिकार्ड संख्या में टेलीविजय एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों ने शिव कथा का आनंद उठाया। सद्गुरूनाथ जी महाराज की दिव्यवाणी से समूचा कथा स्थल भक्ति की ऐसी अविरल धारा में बही की कब शिव महापुराण कथा का समापन हुआ लोगों को पता ही नहीं चला। कथा स्थल में भगवान शिव की अद्भुत अनुभूति लोगों को हुई। लोगों ने कहा कि कोई दिव्य शक्ति जरूर सद्गुरूनाथ जी महाराज के पास है जब वे कथा सुनाने लगते हैं तो लगता है कि भगवान भोलेनाथ साक्षात वहां मौजूद हों। 

सदगुरूनाथ जी महाराज की कथा में देश के गणमान्य व्यक्ति भी पहुंचे। सद्गुरूनाथ जी महाराज ने सभी को धन्यवाद दिया और अपने कर्मक्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। आयोजकों ने इतनी सुंदर व्यवस्था कर रखी थी कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिसकी भूरि-भूरि प्रशंसा सद्गुरूनाथ जी महाराज ने की। 


कथा में आए हुए लोगों ने कहा कि सद्गुरूनाथ जी की चर्चा आज हर जगह होती है जिस प्रकार ये आध्यात्मिक, सांसारिक एवं धार्मिक बातों को इतनी सरलता से बताते हैं कि मन मंत्रमुग्ध हो जाता है। सौम्य, सरल, मृदुभाषी सद्गुरूनाथ जी महाराज की अलौलिक छवि एक अलग ही दिखाई देती है। कथा के दौरान इन्होंने इतनी ज्ञान की बातें बताई उसको जरूरत है अपनी जिंदगी में उतारने की। 

शिवमहापुराण में आए हुए मोहन यादव ने कहा कि मैं और मेरा परिवार 5 सालों से सद्गुरूनाथ जी महाराज के संपर्क में हैं जब कभी भी हमारे जीवन मंें परेशानी आई सदा गुरूदेव ने सही मार्गदर्शन किया है। इनके बताए रास्ते पर चलकर आज मेरा परिवार खुशहाली का जीवन जी रहा है। 

अनेक ऐसे चमत्कार सद्गुरूनाथ जी महाराज की शिवमहापुराण कथा के दौरान होता है कि लोग अनायास विश्वास नहीं कर पाते। कथा स्थल पर शिव की उपस्थित का आभास होना। असाध्य बीमारियों का अनायास ठीक हो जाना। शिवभक्ति की शक्ति का ही चमत्कार है। जहां भी सद्गुरूनाथ जी महाराज कथा सुनाने जाते हैं वहां पर लोग शिवभक्ति में ऐसे डूब जाते हैं मानों साक्षात भोलेनाथ उनके पास उनके दुःख हरण करने आए हो।


No comments:

Post a Comment

जबलपुर कथा का दूसरा दिन: गुरूदेव ने बताया जीवन में खुशहाली लाने के उपाय

जबलपुर: परम पूज्य सतीश सद्गुरूनाथ जी महाराज द्वारा पावन नवरात्रि पर शिवमहापुराण कथा के द्वारा भक्ति की अविरल जलधारा बहा रहे हैं। कथा के दूसर...