जयपुर शहर के श्री गोविंद जी मंदिर में आचार्य सद्गुरूनाथ जी महाराज द्वारा शिवमहापुराण कथा के छठे दिन सद्गुरूनाथ जी महाराज ने अनेक ज्ञान की बातों शिव भक्तों को बताई और कहा कि शिव महापुराण कथा समुद्र से भी गहरी है। समुद्र में डूबोगे तो मर जाओगे और शिव महापुराण में डुबोगे तो तर जाओगे। इन्होंने कहा कि कोई कलयुग की ऐसी समस्या नहीं है जिसका निदान शिव महापुराण में न मिलता हो। शिव महापुराण कथा सबके लिए है। यहां जो मोती यानि शिव के रूप का वर्णन सुंनता है उसके दुःख स्वतः ही दूर होने शुरू हो जाते हैं। शिव जी विश्वास और भक्ति के भूखे है। उन पर से भरोसा छोड़ा तो भोलेनाथ भी तुमको छोड़ देंगे।
कथा के दौरान गुरूदेव ने कहा कि टीवी और सिनेमा से आ रही गंदगी से सदा दूर रहने का प्रयास करें। सनानत समाज में सीरियल एवं सिनेमा से बहुत सी बुराईयां आ गई है। जिससे संयुक्त परिवार टूट रहे है लोग डिप्रेशन के शिकार हो रहे है जरूरत है वेद, शिव महापुराण एवं गीता को पढ़ने की इनकी बातों को पढ़कर और सुनकर ही हिन्दू धर्म में आ रही कुरीतियों को दूर किया जा सकता है। अपनी हिन्दू संस्कृति और इसके द्वारा बताए गए संस्कार को अपनाकर ही मानव उत्थान कर सकता है। तलाक जैसा कोई शब्द हिन्दू ग्रंथों में नहीं मिलता, यहां तो सात जन्मों का परिणय बंधन होता है। सद्गुरूनाथ जी महाराज ने कहा कि शादी के वक्त कुंडली मिलान बहुत आवश्यक है लेकिन कुंडली किसी विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्य से ही दिखाना चाहिए। अगर आपस में गुण नहीं मिले तो शादी के बाद होने वाले बच्चे को मानसिक कमजोरी, शारीरिक कमजोरी एवं अनेक शारीरिक व्याधियां होती है।सदगुरूनाथ जी महाराज ने कथावाचन के दौरान बताया कि भगवान तुम्हें जब कोई काम देता है तो उसके लिए सामर्थ्य भी प्रदान करता है। दुःख और सुख तो संत-महात्माओं के भी जीवन में आते हैं लेकिन वे भक्ति का दामन कभी नहीं छोड़ते हैं। सद्गुरूनाथ जी महाराज ने कहा कि दीया रातभर अंधेरे से लड़ सकता है तो भगवान का दिया इंसान जीवन की समस्याओं से कैसे नहीं जीत सकता।
सद्गुरूनाथ जी महाराज ऐसे धार्मिक गुरु हैं, जिनके मधुर भजन और प्रवचन सुन आत्मा भीतर से आनंदित होती है। सद्गुरूनाथ जी महाराज भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं और शिवमहापुराण के महान कथावाचक हैं. इन्होंने देश-दुनिया में लोगों को आध्यात्मिकता का अनुभव कराया. ये शिव महापुराण कथा के दौरान दुःख निवारण शिविर का आयोजन भी करते हैं जिसमें आने वाले लोगों के जीवनम में आ रही समस्याओं का ये चुटकी में हल बता देते हैं। जिससे अनेकों लोग लाभान्वित होते हैं।



No comments:
Post a Comment