Friday, August 11, 2023

जयपुर में भव्य शिवमहापुराण का आयोजन, शिवभक्तों में खुशी की लहर

 जयपुर (राजस्थान) में दिव्यदर्शी, भविष्यवक्ता, आध्यात्मिक गुरू, परम शिव भक्त सद्गुरूनाथ जी महाराज द्वारा श्रावणी शिवमहापुराण कथा का आयोजन दिनांक 21 अगस्त से 27 अगस्त 2023 तक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सत्संग भवन, श्री गोविंद जी मंदिर में किया जा रहा है। जिसमें भगवान शिव की अलौकिक एवं दिव्य कथाओं को सद्गुरूनाथ जी महाराज के श्रीमुख से सुनने का सौभाग्य लोगों को मिलेगा।


कथा के शुरूआत में भव्य कलश यात्रा बृजनिधि मंदिर सिटी से प्रातः 9 बजे निकाली जाएगी जो 11 बजे गोविंद जी मंदिर पहुंचेगी। कलश यात्रा में भाग लेकर आप भी पुण्य के अधिकारी बनकर जीवन को सार्थक कर सकते हैं।



 इसके अलावा सद्गुरूनाथ जी महाराज द्वारा कथा के दौरान दुख निवारण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें आकर आप अपने जीवन में आ रही समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। 

गौरतलब है कि सद्गुरूनाथ जी महाराज भगवान भोलेनाथ की प्रेरणा से संपूर्ण भारत में शिवमहापुराण कथा द्वारा लोगों के अंदर शिवत्व की भावना भर रहे हैं। इनके बताए गए मार्ग में चलकर काफी संख्या में लोगों ने जीवन के कठिन डगर को सुगम बना लिया है। ये   देश के जिस भी प्रांत में शिवमहापुराण कथा सुनाने जाते हैं वहां इनके अनेकों भक्त पलकें बिछाए सद्गुरूनाथ जी महाराज की आगवानी के लिए तैयार रहते हैं। गरीबों के कल्याणार्थ सद्गुरूनाथ जी महाराज हमेशा तैयार रहते हैं ये अपनी कथा में बार-बार कहते हैं कि नर-सेवा ही नारायण सेवा है। इसलिए लोगों को हर वक्त दूसरों की मदद करनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

जबलपुर कथा का दूसरा दिन: गुरूदेव ने बताया जीवन में खुशहाली लाने के उपाय

जबलपुर: परम पूज्य सतीश सद्गुरूनाथ जी महाराज द्वारा पावन नवरात्रि पर शिवमहापुराण कथा के द्वारा भक्ति की अविरल जलधारा बहा रहे हैं। कथा के दूसर...